Ad

escorts tractor

भारत की टॉप 10 ट्रैक्टर कंपनियां जिनको किसान अपनी पहली पसंद मानते हैं

भारत की टॉप 10 ट्रैक्टर कंपनियां जिनको किसान अपनी पहली पसंद मानते हैं

भारत में हर महीने हजारों ट्रैक्टर बिकते हैं और यह छोटे-मोटे किसानों के साथ ही कॉमर्शियल कामों के लिए भी इस्तेमाल में आते हैं। इंडियन मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्वराज, इंटरनैशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, टैफे लिमिटेड, एस्कॉर्ट्स लिमिटेड, जॉन डीयर और आयशर के साथ ही अन्य कंपनियों के ट्रैक्टर्स की अच्छी बिक्री होती है। किसानों के लिए जमीन एवं ट्रैक्टर बेहद महत्वपूर्ण है, यह सीधे-सीधे उनकी आजीविका से संबंधित है। ट्रैक्टर जहां एक ओर कृषकों की आमदनी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही, छोटे कृषकों के लिए भी जीवनदायक होता है। बतादें, कि यह उनकी फसल को बेहतर उपजाने योग्य भूमि तैयार करता है। आज हम आपको भारत में सर्वाधिक ट्रैक्टर बेचने वालीं उन 10 कंपनियों के विषय में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हर माह कृषकों का बेहद प्यार मिलता है। इस सेगमेंट में भी महिंद्रा एंड महिंद्रा की बादशाहत नजर आती है। साथ ही, इसके पश्चात स्वराज, टैफे, एस्कॉर्ट्स, इंटरनैशनल ट्रैक्टर्स, आइशर, फोर्स एवं कुबोटा सहित बाकी कंपनियों के ट्रैक्टर्स हैं।

भारत में महिंद्रा कंपनी के सर्वाधिक ट्रैक्टर्स बिकते हैं

भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा हर महीने सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचती है। पिछले महीने, यानी सितंबर 2023 की सेल्स रिपोर्ट देखें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बीते महीने 12,600 ट्रैक्टर बेचे। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड का ही स्वराज डिविजन है, जिसने 9,853 ट्रैक्टर बेचे। तीसरे नंबर पर इंटरनैशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड है, जिसने 7065 ट्रैक्टर्स बेचे। चौथे स्थान पर टैफे लिमिटेड है, जिसके 6862 ट्रैक्टर्स की पिछले महीने बिक्री हुई। पांचवें नंबर पर एस्कॉर्ट्स लिमिटेड है, जिसके 5826 ट्रैक्टर्स की सितंबर में बिक्री हुई।

ये भी पढ़ें:
महिंद्रा ने भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 7 ट्रैक्टर लॉन्च किए

इन कंपनियों के ट्रैक्टर्स भी बड़ी तादात में पसंद किए जाते हैं 

सबसे ज्यादा ट्रैक्टर्स की बिक्री वाली कंपनियों की टॉप 10 सूची में छठे स्थान पर जॉन डीयर प्राइवेट लिमिटेड है, जिसने विगत माह 3792 ट्रैक्टर्स बेचे। इसके पश्चात आइशर ट्रैक्टर्स का स्थान रहा और इसने 3745 यूनिट्स की बिक्री की। आठवें नंबर पर सीएनएच इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड रही, जिसने 1903 ट्रैक्टर्स की बिक्री की। इसके उपरांत कुबोटा एग्रीकल्चरल मशिनरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 918 यूनिट एवं वीएसटी टाइलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड 279 ट्रैक्टर्स बेचे। टॉप 10 के बाद फोर्स मोटर्स, ग्रोमैक्स समेत अन्य कंपनियों का नंबर रहा। आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (FADA) भारतभर में बिकने वाले ट्रैक्टर्स की सेल्स रिपोर्ट जारी करते हैं। 
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर ने अपना बिक्री डेटा जारी किया एवं 3.7% प्रतिशत तक की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। कंपनी ने नवंबर 2023 में 8,258 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज की, वहीं नवंबर 2022 में 7,960 ट्रैक्टर की बिक्री की थी। 

 

नवंबर 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री नवंबर 2022 में 7,359 ट्रैक्टर के मुकाबले में 7,855 ट्रैक्टर दर्ज की गई। इससे घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 6.7% प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। नवंबर 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा निर्यात ट्रैक्टर की बिक्री में नवंबर 2022 में 601 ट्रैक्टरों के मुकाबले में 403 ट्रैक्टर बेचे गए। कंपनी ने निर्यात बाजार में 32.9% प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।


एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023 - निर्यात और घरेलू डेटा

विवरण नवंबर 2023 नवंबर 2022% वृद्धि

घरेलू               7,855   -   7,359   -   6.7%
निर्यात              403     -   601      -  32.9%
कुल                8,258    - 7,960    -   3.7%
 

ये भी पढ़ें:
घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 4 प्रतिशत कमी के साथ-साथ निर्यात में भी रिकॉर्ड गिरावट
 


एस्कॉर्ट्स कुबोटा की साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में 4.0% फीसद की गिरावट दर्ज की गई। 2022 में 72,952 ट्रैक्टरों की मुकाबले 2023 में 70,069 ट्रैक्टर बेचे गए। एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 2023 में 66,196 इकाई थी, जो कि 2022 में 67,206 इकाई थी। इसके परिणामस्वरूप 1.5% फीसद की गिरावट आई। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर के साल-दर-साल निर्यात में 2023 के दौरान 3,873 ट्रैक्टर बेचे गए, जबकि 5,746 ट्रैक्टरों की तुलना में 32.6% की गिरावट दर्ज की गई।


एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023 - साल-दर-साल% बदलाव

विवरण अप्रैल-नवंबर (8M)

            2023     -       2022  -          % वृद्धि
घरेलू    66,196   -      67,206 -          1.5%
निर्यात   3,873    -        5,746 -           32.6%
कुल     70,069   -       72,952 -            4.0%